Rajasthan: बीसलपुर बांध में नौका पलटने से सात लोग डूबे, पांच को बचाया गया, दो की तलाश जारी

राजस्थान के टोंक जिले के टोडारायसिंह थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बीसलपुर बांध में एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार सात लोग डूब गये. हालांकि, दो बच्चों, दो महिलाओं और एक व्यक्ति सहित पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया तथा दो की तलाश जारी है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

बीसलपुर बांध में नौका पलटने से सात लोग डूबे (Photo Credit: Twitter)

जयपुर, सात मई: राजस्थान के टोंक जिले के टोडारायसिंह थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बीसलपुर बांध में एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार सात लोग डूब गये. हालांकि, दो बच्चों, दो महिलाओं और एक व्यक्ति सहित पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया तथा दो की तलाश जारी है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Shocker: बडगाम जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत

थाना प्रभारी दातार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को टोडारायसिंह पंचायत समिति के जूनियर इंजीनियर मोहसिन खान अपने परिवार के साथ बीसलपुर बांध में नौका से यात्रा कर रहे थे, उसी दौरान अचानक आयी आंधी के कारण पानी में उठी तेज लहर की वजह से नौका पलट गई.

उन्होंने बताया कि मछुआरों ने परिवार के दो बच्चों, दो महिलाओं और एक व्यक्ति सहित पांच लोगो को बचा लिया, वहीं मोहसिन खान और नौका चालक बद्री गुर्जर का पता नहीं चल सका है.

उन्होंने बताया कि रात में तलाशी अभियान को रोक दिया गया और रविवार सुबह अजमेर से आई राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मोहसिन खान और बद्री गुर्जर की तलाशी का अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मछली पकड़ने के लिये काम में आने वाली दो लोगों की क्षमता वाली नौका में सात लोगों के बैठ जाने से नौका तेज हवाओं में असंतुलित होकर पलट गई.

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की सहायता से दोनों की तलाश की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड