दिल्ली में आश्रय गृहों को आग लगाने के मामले में सात लोग गिरफ्तार

गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब छह बजे कश्मीरी गेट के निकट आश्रय गृहों में आग लग गई थी, जिसे बुझाने के लिये दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था।

जमात

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली में कश्मीरी गेट के निकट कथित रूप से तीन आश्रय गृहों को आग लगाने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब छह बजे कश्मीरी गेट के निकट आश्रय गृहों में आग लग गई थी, जिसे बुझाने के लिये दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था।

अधिकारियों ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने शनिवार को कहा था कि इस घटना के संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन बाद इसमें संशोधन कर गिरफ्तार लोगों की संख्या सात बताई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दंगे, लोक सेवक पर हमले और सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का मामला दर्ज कर सातों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आश्रय गृह में रह रहे लोगों को दूसरी जगह भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वे आश्रय गृह में रह रहे एक व्यक्ति की मौत को लेकर शनिवार को उपद्रव मचाने वाले लोगों में शामिल थे।

उस व्यक्ति समेत कुछ लोगों को खाना लेने के लिये कतार में खड़े होते समय दूरी बनाए रखने के लिये कहा गया था, जिसके बाद शुक्रवार को वह कथित रूप से यमुना नदी में कूद गया था।

पुलिस ने कहा कि आश्रय गृह में रह रहे लोगों ने शनिवार सुबह उसका शव बाहर निकाला। उन लोगों ने दावा किया कि यह उसी व्यक्ति का शव है जो शुक्रवार को नदी में कूद गया था।

पुलिस ने कहा कि आगजनी की घटना से एक दिन पहले आश्रय गृह में रह रहे लोगों और स्वयंसेवियों के बीच भोजन के बंटवारे को लेकर झड़प हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\