देश की खबरें | मिजोरम में केविड-19 के सात नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,310 हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 14 जनवरी मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सात नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 4,310 हो गए।

अधिकारी ने बताया कि सात नए मामलों में से छह आइजोल और एक लॉन्गतलाई जिले में सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 864 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। छह नए मामले आरटी-पीसीआर जांच और एक ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ के दौरान सामने आया।

उन्होंने बताया कि इनमें से पांच ने हाल ही में यात्रा की थी। सभी सात मरीजों में कोविड-19 का कोई लक्षण नहीं था।

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में अभी 101 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 4200 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 से अभी तक नौ लोगों की मौत भी हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 1,90,042 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। यहां संक्रमण की दर 2.27 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.45 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\