देश की खबरें | मणिपुर में विधायकों के आवासों पर आगजनी के मामले में सात और लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर की इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

इंफाल, 24 नवंबर मणिपुर की इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि पिछले दो दिनों में ये गिरफ्तारियां की गईं।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि काकचिंग जिले से शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसमें कहा गया कि इस मामले में सात और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 16 नवंबर को प्रदर्शन के दौरान मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति लूटने में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोकतांत्रिक आंदोलन के नाम पर कुछ गिरोहों ने मंत्रियों एवं विधायकों के घरों में लूटपाट तथा आगजनी की। सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों की पहचान की गई और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुझे सार्वजनिक रूप से यह कहते हुए शर्म आती है कि मणिपुर में ऐसी चीजें हो रही हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज