देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 से सात और लोगों की मौत, संक्रमण के 264 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोरोना वायरस से चार महिलाओं समेत सात और लोगों की मौत के बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 87 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, नौ अगस्त पुडुचेरी में कोरोना वायरस से चार महिलाओं समेत सात और लोगों की मौत के बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 87 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि मरने वाले सभी पांच मरीजों की उम्र 38-80 वर्ष के बीच थी और उनमें से कई मरीजों की मौत गंभीर निमोनिया से हुई।

यह भी पढ़े | अग्रिम रणनीति बनाकर किया जा सकता है COVID-19 पर प्रभावी नियंत्रण: CM योगी आदित्यनाथ.

पुडुचेरी और यनम क्षेत्र के अस्पतालों में तीन पुरुष रोगियों की मौत हो गई, जबकि दो महिला रोगियों की आईजीजीएमसी और दो अन्य की कराईकल के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 264 नए मामले सामने आए हैं। इससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5,382 हो गई है।

यह भी पढ़े | CM Ashok Gehlot writes to MLAs: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधायकों से अपील- लोकतंत्र बचाने के लिए जनता की आवाज सुनें.

फिलहाल 2,094 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें से 712 मरीज पुडुचेरी और यनम क्षेत्रों में अपने घर पर पृथक-वास में हैं।

राज्य में अब तक कुल 3201 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 131 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कुल 958 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 264 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 1.6 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित होने की दर 27.5 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट