देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 128 हुई, संक्रमण के 100 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 128 हो गयी है, वहीं संक्रमण के 100 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5,056 पर पहुंच गया है।

चंडीगढ़, 27 जून पंजाब में कोरोना वायरस से सात और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 128 हो गयी है, वहीं संक्रमण के 100 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5,056 पर पहुंच गया है।

सरकार द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार संगरूर में तीन लोगों की मौत संक्रमण से हुई, अमृतसर में दो और जालंधर तथा बठिंडा में एक-एक रोगी की मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़े | पुडुचेरीः सीएम वी नारायणसामी के ऑफिस का स्टाफ मेंबर निकला कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री कार्यालय 2 दिन के लिए बंद.

बुलेटिन में बताया गया कि फतेहगढ़ साहिब में पहले सामने आए मौत के एक मामले को मृतकों की संख्या से हटा दिया गया है क्योंकि मरीज उत्तराखंड का रहने वाला था।

राज्य में नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों में कमी नहीं आ रही है और शनिवार को 100 और लोगों के संक्रमित होने का पता चला।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज COVID-19 के 5318 नए मामले सामने आए, 167 की मौत : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के नये मामलों में अमृतसर और संगरूर में 19-19, जालंधर में 17, लुधियाना में 13, मोहाली में आठ, होशियारपुर में पांच, बठिंडा और बरनाला में चार-चार, फिरोजपुर, कपूरथला और मोगा में दो-दो तथा रूपनगर, मुक्तसर, एसबीएस नगर, गुरदासपुर और पटियाला में एक-एक मामले संक्रमण के आये हैं।

इनमें छह लोग विदेश से लौटे हैं, वहीं आठ ने दूसरे राज्यों की यात्रा की है।

शनिवार को राज्य के अनेक अस्पतालों से 119 संक्रमितों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। अब तक कुल 3,320 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, इस समय पंजाब में 1,608 रोगियों का इलाज चल रहा है। सात रोगी वेंटिलेटर पर हैं, वहीं 22 को ऑक्सीजन दी जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड