देश की खबरें | सात मंत्री बुधवार को करेंगे शपथ ग्रहण, एक सीट रखी जाएगी खाली: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 17 महीने पुराने मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत बुधवार को सात नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 13 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि 17 महीने पुराने मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत बुधवार को सात नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।

आबकारी मंत्री एच नागेश से मंत्रालय का कार्यभार वापस लिए जाने का संकेत देते हुए येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि एक सीट रिक्त रखी जाएगी।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘आज शपथ ग्रहण करने वाले सात मंत्रियों की सूची राजभवन को भेज दी गई है। उनके नाम हैं- उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, एमटीबी नागराज, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सी पी योगेश्वर और एस अंगारा।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि अन्य मसलों पर यहां आ रहे पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने एक पद रिक्त रखा है और नागेश से मैं विचार-विमर्श करूंगा और उन्हें समझाने की कोशिश करूंगा।’’

इस समय मंत्रिमंडल में 27 सदस्य हैं और सात सीटें खाली हैं।

राज्य सूचना विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल वजुभाई वाला मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नए सदस्यों को बुधवार को राजभवन के ‘ग्लास हाउस’ में अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराएंगे।

इस समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा की राज्य इकाई के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह भी शहर में हैं।

येदियुरप्पा के जुलाई, 2019 में कार्यभार संभालने के बाद से यह मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट