कर्नाटक में लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर एक ही परिवार के सात सदस्यों पर मामला दर्ज

बाजपे पुलिस थाना अंतर्गत अद्दूर के निवासी याकूब और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मंगलुरु, 11 अप्रैल लॉकडाउन के नियम तोड़कर केरल के कासरगोड जिले में स्थित तलपदी से समुद्र के रास्ते कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रवेश करने के आरोप में एक परिवार के सात सदस्यों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बाजपे पुलिस थाना अंतर्गत अद्दूर के निवासी याकूब और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वे कासरगोड में अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे और लॉकडाउन की घोषणा होने पर वहां फंस गए थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सीमा सील कर दी गई थी इसलिए याकूब और उसका परिवार किसी शकीर की सहायता से नाव से समुद्र के रास्ते दक्षिण कन्नड़ जिले पहुंचा और वहां से अद्दूर चला गया।

स्थानीय लोगों ने जब उसे राशन की दुकान पर देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद याकूब को हिरासत में ले लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि याकूब के परिवार को चिकित्सा जांच और पृथक वास के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड