देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, आठ मार्च मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो सदस्यों को शुक्रवार को इम्फाल पश्चिम जिले के लमफेल इलाके से पकड़ा गया, जबकि इसी संगठन के एक अन्य सदस्य को बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मोइरंगथेम जीवन सिंह (27), लैशराम टिकेन सिंह (40) और थौदम प्रेमकुमार सिंह (38) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लमफेल से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 50,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कानबा लुप (केवाईकेएल) संगठन के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार को तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा पर स्थित लोकचाओ नदी के पास से पकड़ा गया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान केशम नाओचा उर्फ निंगसिंगबा (38) और निंगथौजम संजय (18) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (ताइबंगनबा) गुट के 24 वर्षीय सदस्य मयांगलाम्बम बोरिश सिंह को भी शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक अन्य प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान निंगथौजम धनंजय के रूप में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Streaming: मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Arunachal Pradesh: तवांग की सेला झील में बड़ा हादसा, साथी को बचाने के चक्कर में केरल के 2 पर्यटकों की डूबने से मौत

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अज़ीज़ुल हकीम तमीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\