देश की खबरें | बारूदी सुरंग विस्फोट में शामिल सात माओवादी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में 10 पुलिस जवानों समेत 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने सात माओवादियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा, 20 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में 10 पुलिस जवानों समेत 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने सात माओवादियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक 13 माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और चार नाबालिगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

अधिकारियों के मुताबिक, 26 अप्रैल को अरनपुर थाना क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के लिए जिम्मेदार माओवादियों की तलाश शुरू की थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले छह माओवादियों को गिरफ्तार किया गया था और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, जब माओवादियों से पूछताछ की गई, तब उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर पुलिस ने बुधवार को मासा कवासी, कोसा मंडावी, अर्जुन कुंजाम, देवा माड़वी और गंगा माड़वी को गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को बंडी माड़वी और मूया कोवासी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे।

26 अप्रैल को दोपहर 1.20 बजे के आसपास अरनपुर गांव के करीब माओवादियों ने पुलिस वाहन को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया था। इस घटना में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट