देश की खबरें | बिहार में अलग-अलग सड़क हादसे में सात की मौत, दो अन्य जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के रोहतास और कटिहार जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सासाराम-कटिहार, पांच अक्टूबर बिहार के रोहतास और कटिहार जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि रोहतास जिले के चेनारी थाने के सबरबाद गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर रविवार की देर रात एक कार, एक ट्रक से टकरा गयी जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने मंगलवार को बताया कि मृतकों में सासाराम निवासी गोपाल प्रसाद, उनके भाई कृष्णा कुमार (45) तथा दो अन्य व्यक्ति दिवाकर कुमार एवं अशोक कुमार शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पेनार निवासी गोरख नाथ प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि प्रदेश के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर सोमवार की देर रात्रि एक कार और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी जिससे कार सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया ।

कोढ़ा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने मंगलवार को बताया कि मृतकों में राम प्रसाद, सुनील कुमार और विकास कुमार शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल रवि चौधरी को इलाज के लिए तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड