देश की खबरें | मध्यप्रदेश में तीन अलग्-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, अन्य सात घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सीहोर, शहडोल एवं दमोह जिलों में बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये।

भोपाल, सात अप्रैल मध्यप्रदेश के सीहोर, शहडोल एवं दमोह जिलों में बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि सीहोर जिले में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि शहडोल एवं दमोह में दो-दो लोगों की मौत हुई है।

सीहोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग ने बताया कि सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम चैनपुरा के पास एक मोड पर आज दोपहर वैन के पलट जाने से दो महिलाओं एवं एक लड़की की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कृष्णा बाई (46), धनु बाई (45) एवं स्नेहा सेंधव (12) के रूप में की गई है।

वहीं, सोहागपुर पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शहडोल जिले के चांपा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सुबह लगभग नौ बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से दोनों ट्रकों के चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान मनोज पटेल (46) एवं सोम प्रसाद पनिका (26) के रूप में की गई है।

बटियागढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि दमोह जिले के चैनपुरा गांव के समीप बृहस्पतिवार तड़के सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से एक मोटरसाइकिल के टकरा जाने से उस पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि यह हादसा बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे बटियागढ़-नरसिंहगढ़ मार्ग पर हुआ। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान आशीष राठौर (35) और महेंद्र पटेल (35) के रूप में की गई है।

मिश्रा ने बताया कि हादसे के वक्त ये छतरपुर की ओर से दमोह अपने घर लौट रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\