देश की खबरें | अकोला स्थित मंदिर में टिन के शेड पर पेड़ गिरने से सात मरे, 37 अन्य घायल, जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अकोला जिले में तेज हवा और बारिश के कारण एक मंदिर परिसर में टिन के शेड पर पेड़ गिरने से, उसके नीचे खड़े सात लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अकोला (महाराष्ट्र), 10 अप्रैल महाराष्ट्र के अकोला जिले में तेज हवा और बारिश के कारण एक मंदिर परिसर में टिन के शेड पर पेड़ गिरने से, उसके नीचे खड़े सात लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अकोला की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि घटना रविवार को शाम करीब साढ़े सात बजे बालापुर तालुका के अंतर्गत पारस गांव में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर में हुई, जब लोग वहां ‘महा आरती’ के लिए एकत्रित हुए थे।

राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को लेकर दुख जताया और इसे ‘‘बेहद गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया।

फडणवीस ने कहा कि सात लोगों की मौत हुई है और 37 अन्य घायल हुए हैं। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने घटना के संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।

जिले के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को सरकार के नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण करीब 100 साल पुराना पेड़ टिन के शेड पर गिर गया। घटना के वक्त शेड के नीचे लगभग 40 लोग मौजूद थे।

प्रशासन ने बताया कि पांच पुरूषों और दो महिलाओं की मौत हो गई तथा 37 अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

जिला प्रशासन ने बताया कि घायलों को अकोला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन ने बताया कि घटना में मारी गई दो महिलाओं की उम्र 50 साल और 55 साल थी जो जलगांव और बुलढाणा से थीं।

विज्ञप्ति के अनुसार, मारे गए पांच पुरूषों में से दो की उम्र 55 और 35 वर्ष थी जो अकोला के ही निवासी थे। अन्य की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक ट्वीट में घटना को लेकर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सरकार की ओर से और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का फैसला किया है।

फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि घटना ‘‘बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण’’ है और उन्होंने इस संबंध में जांच के लिए निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दी जाएगी।

सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश से हुई क्षति के लिए ‘पंचनामा’ (घटनास्थल पर जांच) के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें नुकसान का प्राथमिक आकलन मिल गया है और अंतिम आकलन की प्रक्रिया जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\