देश की खबरें | दवा कंपनी के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान हमले में सात घायल, दस लोगों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित एक दवा कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के एक समूह द्वारा किए गए कथित हमले में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 28 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित एक दवा कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के एक समूह द्वारा किए गए कथित हमले में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अंबरनाथ में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में कंपनी के परिसर के पास सोमवार को हुई घटना के संबंध में पुलिस ने 10 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई जब कंपनी परिसर के बाहर धरना दे रहे लोगों ने एक समूह को कारखाने में अंदर प्रवेश करते देखा।

विरोध का कोई विशेष कारण नहीं बताया गया।

आरोपियों को यह संदेह था कि कंपनी में प्रवेश करने वाले लोगों को उनकी जगह काम पर रखा गया है जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पीड़ितों की पिटाई की और उन पर लाठियों से भी हमला किया।

शिवाजी नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पीड़ितों को भगा दिया और कंपनी में काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि हमले में सात लोग घायल हो गए और उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से एक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 189(2) (गैरकानूनी जमावड़ा), 191(2) (दंगा), 190 (सामूहिक उद्देश्य से अपराध), 118(1) और 118(2) (खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), और 352 (उद्देश्यपूर्वक अपमान कर शांति भंग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, "फिलहाल घटना के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम घटनाओं के अनुक्रम की पुष्टि कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सबूत इकट्ठा कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर