देश की खबरें | सात दिसंबर : जापान ने अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर हमला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साल के आखिरी महीने का सातवां दिन इतिहास में दो बड़ी अन्तरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। दरअसल 1941 में 7 दिसंबर को जापान के बमवर्षकों ने हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस दौरान छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। हमले में कुल 2400 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 6 दिसंबर साल के आखिरी महीने का सातवां दिन इतिहास में दो बड़ी अन्तरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। दरअसल 1941 में 7 दिसंबर को जापान के बमवर्षकों ने हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस दौरान छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। हमले में कुल 2400 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

सात दिसंबर की तारीख में इतिहास की दर्ज दूसरी बड़ी घटना 2001 की है, जब अफगानिस्तान में तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरूआत हुई। अफ़ग़ानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करज़ई और तालिबान नेतृत्व के बीच हुए समझौते के बाद कट्टरपंथियों ने अपना यह महत्वपूर्ण गढ़ छोड़ने का फैसला किया।

यह भी पढ़े | इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव हुईं साइबर क्राइम का शिकार, केस दर्ज.

देश दुनिया के इतिहास में 7 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1782 : मैसूर के हैदर अली का निधन।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: कुंभ मेले में टेंट सप्लायर पर लगा 109.85 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज.

1825 : भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कलकत्ता :अब कोलकाता: पहुंचा।

1941 : जापानी सेनाओं ने हवाई में अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर हमला किया।

1975 : ईस्ट तिमोर के आजादी का ऐलान करने के तत्काल बाद इंडोनेशिया की सेना ने हमला करके उसे अपने कब्जे में ले लिया।

1988 : उत्तर पश्चिम आर्मिनिया में भीषण भूकंप के कारण कई शहर तबाह हो गए।

1995 : संचार उपग्रह इन्सेट 2 सी का प्रक्षेपण।

2001: तालिबान ने कई हफ्ते की अमेरिकी बमबारी के बाद अपना धार्मिक गढ़ कंधार छोड़ने का फैसला किया।

2004 : अफगानिस्तान में हामिद करजई ने पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू