काबुल हवाईअड्डे पर अफरा-तफरी के कारण सात अफगान नागरिकों की मौत: ब्रितानी सेना

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट एकत्र हुई लोगों की भीड़ में शामिल सात अफगान नागरिकों की मौत हो गई है. ब्रिटेन की सेना ने यह जानकारी दी.

काबुल एयरपोर्ट पर भागते लोग

काबुल, 22 अगस्त : अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट एकत्र हुई लोगों की भीड़ में शामिल सात अफगान नागरिकों की मौत हो गई है. ब्रिटेन की सेना ने यह जानकारी दी. ब्रिटिश सेना ने रविवार को बताया कि काबुल में भीड़ में सात नागरिकों की मौत हो गई. सेना ने कहा कि भीड़ में भगदड़ मचने के बाद कुचलने से कई लोगों को चोटें आई हैं.

हालात तब और बिगड़ गए जब तालिबान लड़ाकों ने देश से बाहर जाने के लिये किसी भी विमान में सवार होने को बेताब लोगों को खदेड़ने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. ब्रितानी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘जमीनी स्थितियां अत्यंत चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हम अधिक से अधिक सुरक्षित तरीके से हालात को संभालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं.’’ यह भी पढ़ें : कन्याकुमारी से दिल्ली तक जाने वाली सीआरपीएफ की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

इससे पहले, शनिवार को ब्रितानी और पश्चिमी देशों के सैनिकों ने हवाई अड्डे पर जमा भीड़ को पूरे दमखम के साथ नियंत्रित करने की कोशिश की. उन्होंने 34 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ चिलचिलाती गर्मी में स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किये.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड