जरुरी जानकारी | सेसेक्स 315 अंक की बढ़त के साथ नए उच्चस्तर पर, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. धातु, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 315 अंक की बढ़त के साथ नयी ऊंचाई पर पहंच गया।

मुंबई, 17 नवंबर धातु, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 315 अंक की बढ़त के साथ नयी ऊंचाई पर पहंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 44,161.16 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर गया। अंत में सेंसेक्स 314.73 अंक या 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43,952.71 अंक के अपने नए उच्चस्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स के लिए राहतभरी खबर, लाखों पूर्व कर्मचारियों को होगा फायदा.

इसी तरह नेशनल स्टॉक का एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 12,934.05 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक गया। अंत में निफ्टी 93.95 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,874.20 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया उच्चस्तर है।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब छह प्रतिशत चढ़ गया। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, मारुति, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टीव सीजन में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस का हुआ ऐलान.

वहीं दूसरी ओर एनटीपीसी, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, इन्फोसिस, आईटीसी, पावरग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.25 प्रतिशत के नुकसान से 43.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\