दिल्ली में छठे सीरो सर्वे में 'सीरो-पॉजिटिविटी' 97 प्रतिशत पाई गई: सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि छठे सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण से पता चला है कि राष्ट्रीय राजधानी में 'सीरो-पॉजिटिविटी' दर 97 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इसकी दर 95 प्रतिशत से अधिक पाई गई है.

सत्येंद्र जैन (Photo Credits : PTI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने बृहस्पतिवार को कहा कि छठे सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण से पता चला है कि राष्ट्रीय राजधानी में 'सीरो-पॉजिटिविटी' दर 97 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इसकी दर 95 प्रतिशत से अधिक पाई गई है. जैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "महिलाओं में पुरुषों की तुलना में सीरो पॉजिटिविटी दर अधिक थी. 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों में सीरो पॉजिटिविटी दर 88 प्रतिशत थी, जबकि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में इसकी दर 97 से 98 प्रतिशत रही."

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टीका लगाया गया है, उनमें सीरो पॉजिटिविटी दर 97 प्रतिशत से अधिक है, जबकि जिन लोगों को टीका नहीं लगाया गया है, उनमें इसकी दर 90 प्रतिशत है. उन्होंने कहा, "यह अब तक का सबसे बड़ा सीरो सर्वेक्षण था और इसके लिये 28,000 नमूने एकत्र किए गए थे." उन्होंने कहा कि अप्रैल और मई में दिल्ली के कोविड महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आने के बाद यह पहला सर्वेक्षण था. जनवरी में किए गए पांचवें दौर के सीरो सर्वेक्षण से पता चला था कि दिल्ली में 56.13 प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित कर ली थी. यह भी पढ़ें : Jharkhand Airport: रात में भी सौर ऊर्जा से जगमग होंगे झारखंड के पांच हवाई अड्डे

अप्रैल और मई में, दिल्ली ने महामारी की दूसरी लहर का सामना किया था, जिसमें अस्पतालों में ऑक्सीजन तथा आवश्यक दवाओं की कमी के कारण कई लोगों की जान चली गई थी. महामारी फैलने के बाद से दिल्ली में इस साल 20 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 28,395 मामले सामने आए थे. 22 अप्रैल को संक्रमण दर सबसे अधिक 36.2 फीसदी थी. तीन मई को सबसे ज्यादा 448 मौतें हुईं थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड