जरुरी जानकारी | सितंबर में निर्यात 4.82 प्रतिशत बढ़कर 35.45 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 25.71 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का निर्यात सितंबर में 4.82 प्रतिशत बढ़कर 35.45 अरब डॉलर हो गया।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर भारत का निर्यात सितंबर में 4.82 प्रतिशत बढ़कर 35.45 अरब डॉलर हो गया।

इस दौरान व्यापार घाटा भी बढ़कर 25.71 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इस महीने के पहले सप्ताह में जारी अपने शुरुआती आंकड़ों में मंत्रालय ने कहा था कि सितंबर में देश का वस्तुओं का निर्यात 3.52 प्रतिशत घटकर 32.62 अरब डॉलर रह गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर, 2022 में देश का आयात सालाना आधार पर 8.66 प्रतिशत बढ़कर 61.61 अरब डॉलर हो गया है। सितंबर, 2021 में व्यापार घाटा 22.47 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर, 2022) में निर्यात 16.96 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 231.88 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 38.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 380.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

वहीं, इस दौरान व्यापार घाटा 76.25 अरब डॉलर के मुकाबले बढ़कर 148.46 अरब डॉलर हो गया।

इंजीनियरिंग, सिलेसिलाए परिधान, प्लास्टिक, काजू और कालीन जैसे प्रमुख क्षेत्रों का निर्यात इस साल सितंबर में घट गया।

इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात सितंबर में 10.85 प्रतिशत घटकर 8.4 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह, सिलेसिलाए परिधानों का निर्यात 18 प्रतिशत घटकर एक अरब डॉलर रह गया। प्लास्टिक का निर्यात भी 12.2 प्रतिशत घटकर 66.66 करोड़ डॉलर पर आ गया।

वहीं, रत्न और आभूषण, पेट्रोलियम उत्पाद, चमड़ा, दवा, रसायन और चावल के निर्यात में महीने के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने कहा कि सितंबर, 2022 के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 25.65 अरब डॉलर है। यह सितंबर 2021 की तुलना में 18.72 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\