देश की खबरें | दो सितंबर : बुला चौधरी ने इंग्लिश चैनल दूसरी बार तैरकर पार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लंबी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीप के सातों समुद्र तैरकर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित बुला को ‘जल परी’ की उपाधि दी गई।

नयी दिल्ली, दो सितंबर दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लंबी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीप के सातों समुद्र तैरकर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित बुला को ‘जल परी’ की उपाधि दी गई।

उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है। वह दो सितंबर 1999 का दिन था, जब उन्होंने दूसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने का गौरव हासिल किया था। यह कारनामा अंजाम देने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। 2003 में ‘ध्यानचंद लाइफटाइम एचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित बुला का पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है|

देश-दुनिया के इतिहास में दो सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1573 : अकबर ने अहमदाबाद के पास एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा कर लिया। इस जीत की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया।

1775 : पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।

1789 : अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। एलेक्जेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने।

1806 : भूस्खलन के कारण स्विट्जरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद, 457 लोगों की मौत।

1926 : इटली और यमन में एक समझौता, जिससे लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व।

1930 : यूरोप से अमेरिका के लिए पहली सीधी उड़ान भरी गई।

1945 : जापान के हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।

1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत।

1962 : तत्कालीन सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने को राजी हुआ।

1969 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमैटिक टैलर मशीन (एटीएम) को दुनिया के सामने पेश किया गया।

1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।

1992 : अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।

1996 : मुस्लिम विद्रोहियों और फिलिपीन सरकार ने 26 वर्ष के गृह युद्ध के बाद एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1998 : पायलट रहित प्रशिक्षण विमान निशांत ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

1999 : भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

2001 : 1967 में विश्व में पहला हृदय प्रतिरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का निधन।

2007 : अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2008 : गूगल क्रोम की शुरुआत।

2009 : आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का निधन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\