जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 231 अंक मजबूत, निफ्टी भी 69 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स सोमवार को शुरूआती गिरावट से उबरते हुए 231 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई।

मुंबई, 28 मार्च बीएसई सेंसेक्स सोमवार को शुरूआती गिरावट से उबरते हुए 231 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 537.11 अंक लुढ़ककर 56,825.09 अंक तक आ गया था। लेकिन दोपहर के कारोबार में इसमें तेजी आयी और यह 231.29 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,593.49 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 20 शेयर लाभ में जबकि 10 नुकसान में रहे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 69 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,222 अंक पर बंद हुआ। एनएसई के 50 शेयरों में से 29 लाभ में रहे।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स, विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा शामिल हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘सकारात्मक वैश्विक रुख के साथ मानक सूचकांक शुरुआती गिरावट से उबरते हुए लाभ में बंद हुए।’’

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतररराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.46 प्रतिशत घटकर 116.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,507.37 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू