जरुरी जानकारी | सेंसेक्स ने लगाया 678 अंक का गोता, निफ्टी 17,700 के नीचे बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 678 अंक का गोता लगा गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक में गिरावट से बाजार नीचे आया।

मुंबई, 29 अक्टूबर बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 678 अंक का गोता लगा गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक में गिरावट से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 677.77 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,306.93 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 185.60 अंक यानी 1.04 प्रतिशत लुढ़क कर 17,671.65 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुख्य रूप से गिरावट रही।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राट्रेक सीमेंट, टाटा स्टील, मारुति, टाइटन और डा. रेड्डीज शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर कमजोर धारणा के बीच घरेलू बाजार में बिकवाली दबाव बना हुआ है। खासकर ऊर्जा और निजी बैंक के शेयरों पर दबाव जारी है।’’

उन्होंने कहा कि यूरोपीय केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति दबाव के बावजूद नीतिगत दर को यथावत रखने का निर्णय किया। इसके बाद भी यूरोपीय बाजारों में शुरूआत कमजोर रही।

नायर के अनुसार अगले सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का निर्णय महत्वपूर्ण होगा। इससे वैश्विक शेयर बाजारों को दिशा मिलेगी।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और जापान का निक्की लाभ में रहें जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड