जरुरी जानकारी | कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 540 अंक तक फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग एवं वित्तीय शेयरों में हुई बिकवाली की वजह से घरेलू शेयर बाजार बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में ही 540 अंकों से अधिक गिर गया।

मुंबई, 23 मार्च कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग एवं वित्तीय शेयरों में हुई बिकवाली की वजह से घरेलू शेयर बाजार बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में ही 540 अंकों से अधिक गिर गया।

तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 546.31 अंकों की गिरावट के साथ 57,138.51 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 154.50 अंक की कमजोरी के साथ 17,091.15 अंक पर आ गया था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों को शुरुआती कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा।

वहीं डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, आईटीसी, टीसीएस और टाटा स्टील के शेयर फायदे में रहे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, "बाजार अपनी दिशा गंवाता हुआ नजर आ रहा है। अब यह कच्चे तेल, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के प्रवाह और फेडरल रिजर्व की बैठक से जुड़ी हर दिन की खबरों से प्रभावित होकर ऊपर-नीचे हो रहा है।"

पिछले कारोबारी दिवस बुधवार को भी बाजार गिरावट पर रहे थे। सेंसेक्स 304.48 अंक गिरकर 57,684.82 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 69.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,245.65 अंक पर रहा था।

एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो, सोल और शंघाई दोपहर के कारोबार में नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि हांगकांग का बाजार हल्की बढ़त पर रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रहे थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड बढ़त के साथ 120.88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को भारतीय बाजार में 481.33 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू