जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 430 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 18,000 अंक से नीचे फिसला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेशकों की बैंक और वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 430 अंक से अधिक नुकसान में रहा। पिछले कारोबारी सत्र में तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा काटा।

मुंबई, पांच अप्रैल निवेशकों की बैंक और वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 430 अंक से अधिक नुकसान में रहा। पिछले कारोबारी सत्र में तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा काटा।

कारोबारियों के अनुसार, निवेशकों का ध्यान फिर से रूस-यूक्रेन युद्ध और तेल की कीमतों में तेजी पर गया है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 435.24 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,176.50 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96 अंक यानी 0.53 प्रतिशत टूटकर 17,957.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक नुकसान में रहा। बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, पावरग्रिड, आईटीसी, टाइटन, टीसीएस और नेस्ले इंडिया शामिल हैं। इनमें 3.40 प्रतिशत तक की तेजी रही।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 नुकसान में रहे।

बैंक और वित्तीय सूचकांकों में सबसे अधिक 1.33 प्रतिशत तक की गिरावट रही। वहीं बिजली खंड में 3.38 प्रतिशत की तेजी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे।

दोपहर कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 109.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

निवेशक यूक्रेन से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। ऐसी अटकलें हैं कि रूस को कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से बाजार में 1,150 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी लगायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र के प्राइवेट स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों के लिए आवेदन 17 फरवरी से, ‘1 KM दूरी’ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड अनिवार्य

\