जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 413 अंक टूटकर 60,000 से नीचे फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार लगातार दूसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 413 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे आ गया।

मुंबई, 15 सितंबर घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार लगातार दूसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 413 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे आ गया।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के बीच सूचना प्रौद्योगिकी और दवा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुला और 60,676.12 अंक तक गया। हालांकि, शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद यह 412.96 अंक या 0.68 प्रतिशत लुढ़ककर 59,934.01 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 126.35 अंक यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,877.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ मारुति, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आईटी और फार्मा शेयरों में बिकवाली से वैश्विक बाजारों की सकारात्मक प्रवृत्ति को दरकिनार करते हुए घरेलू बाजारों ने अपने शुरुआती लाभ को गंवा दिया। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप ने बेहतर प्रदर्शन किया।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत गिरकर 94.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,397.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें