जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 18,200 के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की आवक और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

मुंबई, 15 नवंबर विदेशी कोषों की आवक और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 315.89 अंक या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 61,002.58 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 90.30 अंक या 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 18,193.05 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई। इसके अलावा आईटीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी और टाटा स्टील में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 767 अंक या 1.28 प्रतिशत बढ़कर 60,686.69 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 229.15 अंक या 1.28 फीसदी बढ़कर 18,102.75 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 511.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत गिरकर 81.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज