जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,800 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, भारती एयरटेल और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक चढ़ गया।

मुंबई, एक नवंबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, भारती एयरटेल और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 506.20 अंक या 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 59,813.13 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 158.40 अंक या 0.90 फीसदी बढ़कर 17,830.05 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी भारती एयरटेल में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, डॉ रेड्डीज, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 677.77 अंक या 1.13 प्रतिशत गिरकर 59,306.93 पर और निफ्टी 185.60 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 17,671.65 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 5,142.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत गिरकर 83.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड