जरुरी जानकारी | मौद्रिक नीति घोषणा के बाद सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 11,200 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था के समर्थन के लिए उदार रुख अपनाने की बात कहने के बाद घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को दोपहर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली।

मुंबई, छह अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था के समर्थन के लिए उदार रुख अपनाने की बात कहने के बाद घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को दोपहर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली।

केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दरों में यथास्थिति को बनाए रखते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। बैंक ने इसके साथ ही कंपनियों और छोटी इकाइयों के कर्ज के पुनर्गठन की भी बैंकों को मंजूरी दे दी है। कंपनियों के स्वामित्व में बदलाव किये बिना ही कर्ज समस्या के समाधान के लिये कहा है।

यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.

दोपहर के कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 530.90 अंक या 1.41 प्रतिशत बढ़कर 38,194.23 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 124.90 अंक या 1.13 प्रतिशत बढ़कर 11,226.55 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में देखने को मिली। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, इंफोसिस, कोटक बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढृत वाले शेयरों में शामिल थे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.

दूसरी ओर एमएंडएम, मारुति, बजाज ऑटो और भारती एयरटेल में गिरावट रही।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के निर्णयों की घोषणा की।

आरबीआई ने प्रमुख रेपो दर को चार प्रतिशत पर यथावत रखा है। इसके साथ ही रिवर्स रेपो दर भी 3.35 प्रतिशत पर बनी हुई है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि नीतिगत दरों में ठहराव और उदार रुख से मुद्रास्फीति के बारे में केंद्रीय बैंक की चिंताओं का पता लगता है।

दोपहर के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की मजबूती के साथ 74.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\