जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,800 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 400 अंक से अधिक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और सूचकांक में बड़ा वजन रखने वाले शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स ऊंचा रहा।

मुंबई, सात मई बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 400 अंक से अधिक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और सूचकांक में बड़ा वजन रखने वाले शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स ऊंचा रहा।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों में आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 416.43 अंक यानी 0.85 प्रतिशत बढ़कर 49,366.19 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक 121.10 अंक यानी 0.82 प्रतिशत बढ़कर 14,845.90 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक दो प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। इसके साथ ही महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक, टीसीएस, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्टूीज के शेयरों में लाभ रहा।

इसके विपरीत बजाज आटो, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और नेस्ले के शेयरों में गिरावट रही।

पिछले दिन के कारोबार में सेंसेक्स 272.21 अंक यानी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 48,949.76 अंक और निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.73 प्रतिशत बढ़कर 14,724.80 अंक पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में 1,222.58 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी इस दौरान 632.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि यह समझने की बात है कि भारतीय बाजार तेजी में वैश्विक बाजारों के भागीदार है। भारतीय बाजार में जो लचीलापन है वह मुख्यतौर पर ‘उम्मीद को लेकर किये जा रहे कारोबार’ से है। कारोबारियों को उम्मीद है कि कोरोना वायरस की मौजूदा दूसरी लहर मई में चरम पर पहुंचने के बाद नीचे आ जायेगी और उसके बाद अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार होगा।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सोल में मध्यान्ह के समय सकारात्मक रुख बना हुआ था वहीं वॉल स्ट्रीट में कल शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुये।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 0.57 प्रतिशत बढ़कर 68.48 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू