जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 10,700 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़कर 36,331.71 अंक पर पहुंच गया। विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और एशियाई बाजारों में खरीदारी का जोर रहने से कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

मुंबई, छह जुलाई बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़कर 36,331.71 अंक पर पहुंच गया। विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और एशियाई बाजारों में खरीदारी का जोर रहने से कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

बीएसई सेंसेक्स कारोबार खुलने के साथ ही 36,389.01 अंक की ऊंचाई छूने के बाद शुरुआती दौर में 310.29 अंक यानी 0.86 प्रतिशत बढ़कर 36,331.71 अंक रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक इस दौरान 99.70 अंक यानी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 10,707.05 अंक पर रहा।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना रिकवरी रेट 60.77 प्रतिशत हुआ, तेजी से ठीक हो रहे संक्रमित, अब तक 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने जीती जंग.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक करीब चार प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे तेज बढ़त वाला शेयर रहा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिन्द्रा, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और टेक महिन्द्रा के शेयरों में भी बढ़त का रुख रहा।

इसके विपरीत बजाज आटो, पावर ग्रिड, टाइटन और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट रही।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

बीएसई सेंसेक्स इससे पिछले सत्र में यानी बीते शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर 177.72 अंक बढ़कर 36,021.42 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 55.65 अंक की वृद्धि के साथ 10,607.35 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में शुद्ध खरीदारी की। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 857.29 करोड़ रुपये की लिवाली की।

कारोबारियों का कहना है कि कोविड- 19 की दवा जल्द आने, वृहद आर्थिक परिवेश में सुधार दिखने और प्रमुख वैश्विक बाजारों में खरीदारी तेज होने से घरेलू बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। हालांकि, कोविड-19 के बढ़ते मामलों से चिंता भी बरकरार है।

शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल के बाजारों में चार प्रतिशत की तेजी रही। उम्मीद की जा रही है कि सरकार आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के लिये और प्रोत्साहन दे सकती है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का वायदा भाव 0.63 प्रतिशत बढ़कर 43.07 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\