जरुरी जानकारी | खरीदारी का जोर रहने से कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 360 अंक से अधिक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और खरीदारी का जोर रहने से मंगलवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 366.76 अंक चढ गया वहीं निफ्टी में भी इस दौरान 92 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

मुंबई, छह अक्टूबर वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और खरीदारी का जोर रहने से मंगलवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 366.76 अंक चढ गया वहीं निफ्टी में भी इस दौरान 92 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 366.76 अंक यानी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 39,340.46 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी भी इस दौरान 92.35 अंक यानी 0.80 प्रतिशत बढ़कर 11,595.70 अंक पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इस दौरान एचडीएफसी पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में भी बढ़त रही।

सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशाल में कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 276.65 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 38,973.70 अंक और निफ्टी 86.40 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 11,503.35 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़े बताते हैं कि विदेशी निवेशकों ने सोमवार को बाजार में 236.71 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज