जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा बढ़ा, रिलायंस में तीन प्रतिशत का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।

मुंबई, छह नवंबर सकारात्मक वैश्विक संकेतों और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।

खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 190.72 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 41,530.88 पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश के आखिरी चुनाव वाले बयान पर जानें कांग्रेस-LJP और RJD ने क्या दी प्रतिक्रिया.

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 50.80 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 12,171.10 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन और एचडीएफसी भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

यह भी पढ़े | सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार शिवशंकर की ईडी हिरासत छह दिन और बढ़ी.

दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और इंफोसिस में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 724.02 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 41,340.16 अंक पर बंद हुआ था। सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था।

एनएसई निफ्टी भी गुरुवार को 211.80 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 12,120.30 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 5,368.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\