जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,100 अंक से ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेत मिलने के बीच बंबई शेयर बाजार में मंगलवार को एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त हासिल होने से सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछल गया।

मुंबई, नौ मार्च वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेत मिलने के बीच बंबई शेयर बाजार में मंगलवार को एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त हासिल होने से सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछल गया।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30- कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 509.07 अंक यानी 1.01 प्रतिशत उछलकर 50,950.14 अंक और व्यापक आधार वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 149.35 अंक यानी एक प्रतिशत बढ़कर 15,105.55 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी बैंक सबसे अधिक बढ़त वाला शेयर रहा। इसमें करीब दो प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं अल्ट्रा टेक सीमेंट बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, टेक महिन्द्रा और एशियन पेंट्स के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

इसके विपरीत ओएनजीासी और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

पिछले कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 35.75 अंक यानी 0.07 प्रतिशत ऊंचा रहकर 50,441.07 अंक और निफ्टी 18.10 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,956.20 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज से प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 1,494.49 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक कच्चे तेल के बढ़ते दाम, बॉंड प्रतिफल के बढ़ने और कमजोर पड़ते रुपये से निकट भविष्य में घरेलू इक्विटी के लिये जोखिम बढ़ सकता है। इस स्थिति के चलते पिछले कुछ दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निकासी बढ़ी है।

अमेरिका में सोमवार के कारोबार में शेयर बाजार में मिला जुला रुख रहा। वहीं एशिया के बाजारों में मंगलवार को हांग कांग और टोक्यो सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और सिओल के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.94 प्रतिशत बढ़कर 68.88 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू