जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में 767 अंक की तेजी, निफ्टी 18,100 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 767 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी 18,100 अंक के पार चला गया।

मुंबई, 12 नवंबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 767 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी 18,100 अंक के पार चला गया।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 767 अंक या 1.28 प्रतिशत बढ़कर 60,686.69 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 229.15 अंक या 1.28 फीसदी बढ़कर 18,102.75 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की तेजी टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक में गिरावट हुई।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निवेशकों ने अपना ध्यान अच्छे तिमाही नतीजों, आर्थिक सुधार और मजबूत घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर केंद्रित करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते बाजार ने इस सप्ताह के दौरान खोई हुई गति को फिर से हासिल कर लिया।’’

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.07 प्रतिशत बढ़कर 81.98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल