जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 756 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में तगड़ी बढ़त दर्ज की।

मुंबई, 20 जुलाई सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में तगड़ी बढ़त दर्ज की।

तीस कंपनियों की भागीदारी वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 755.9 अंकों की जोरदार छलांग लगाते हुए शुरुआती कारोबार में 55,523.52 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 224.9 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 16,565.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडसइंड बैंक और टाइटन में जमकर खरीदारी होने से इनके शेयर चढ़ गए।

एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो, सोल, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक भी खासी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, "जून के निचले स्तर की तुलना में निफ्टी में आठ प्रतिशत का उछाल आ चुका है और कई अच्छी खबरें आने से यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। अमेरिकी बाजारों में कंपनियों के अच्छे नतीजों से तेजी लौटी है। इसके अलावा एफपीआई की बिक्री पर भी अब लगाम लगती हुई नजर आ रही है। इस महीने विदेशी निवेशकों ने पांच दिन शुद्ध खरीदारी की है।"

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों एवं विमान ईंधन के निर्यात पर लगने वाले शुल्क एवं अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की घोषणा से भी सरकार ने पेट्रोलियम क्षेत्र को राहत दी है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत गिरकर 106.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार दूसरे दिन शुद्ध खरीदारी की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 976.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट