जरुरी जानकारी | आर्थिक मोर्चे पर अनुकूल घटनाक्रम से सेंसेक्स 629 अंक उछला, निफ्टी 11,400 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश दुनिया में आर्थिक मोर्चे पर सकारात्मक घटनाक्रम से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 629 अंक की जोरदार बढ़त के साथ 38,697 अंक पर पहुंच गया। अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज दिये जाने की उम्मीद में निवेशकों की धारणा में सुधार रहा।

मुंबई, एक अक्टूबर देश दुनिया में आर्थिक मोर्चे पर सकारात्मक घटनाक्रम से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 629 अंक की जोरदार बढ़त के साथ 38,697 अंक पर पहुंच गया। अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज दिये जाने की उम्मीद में निवेशकों की धारणा में सुधार रहा।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 63 पैसे का उछाल आने और सरकार के ‘लॉकडाउन’ से जुड़ी पाबंदियों में और ढील दिये जाने से भी धारणा को बल मिला।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 629.12 अंक यानी 1.65 प्रतिशत मजबूत होकर 38,697.05 अंक पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 169.40 अंक यानी 1.51 प्रतिशत उछलकर 11,416.95 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें 12.41 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और कोटक बैंक में भी अच्छी तेजी रही।

यह भी पढ़े | गूगल ने चुनिंदा बाजारों में पिक्सल5 और पिक्सल 4ए 5जी किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

दूसरी तरफ केवल पांच शेयरों... आईटीसी, एनटीपीसी, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी... में गिरावट रही। इनमें 0.52 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

अमेरिका मे अगले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की उम्मीद से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी रही। वहीं घरेलू स्तर पर सितंबर में जीएसटी संग्रह 95,480 करोड़ रुपये तक पहुंचने से भी बाजार में तजी का रुख रहा। चालू वित्त वर्ष में यह सर्वाधिक है जो आर्थिक गतिविधियों में पुनरूद्धार का संकेत देता है।

देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सितंबर में लगातार दूसरे महीने सुधार हुआ है। एक मासिक सर्वे के अनुसार नए ऑर्डर और उत्पादन में बढ़ोतरी से सितंबर में विनिर्माण गतिविधियां करीब साढ़े आठ साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई हैं। हालांकि, इसके बावजूद कंपनियां कर्मचारियों की संख्या कम कर रही हैं।

आईएचएस मार्किट इंडिया का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) सितंबर में बढ़कर 56.8 पर पहुंच गया। अगस्त में यह 52 पर था। जनवरी, 2012 के बाद पीएमआई का यह सबसे ऊंचा स्तर है।

साप्ताहिक आधार पर शुक्रवार को अवकाश के कारण चार दिन के कारोबार वाले इस सप्ताह में सेंसेक्स में 1,308.39 अंक यानी 3.49 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी में 366.70 यानी 3.31 प्रतिशत की तेजी आयी है।

शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अनलॉक के पांचवें चरण में और छूट दिये जाने की घोषणा से बाजार में अस्थायी तौर पर तेजी रही। मानक सूचकांकों में 1.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। सकारात्मक आंकड़े से संकेत मिलता है कि देश की औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आ रही है। इससे बाजार धारणा को बल मिला। अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज दिये जाने की उम्मीद से वैश्विक शेयर बाजारों में भी सकरात्मक रुख रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सक्रमण के बढ़ते मामले, उच्च मूल्यांकन और भू-राजनीतिक तनाव अभी चिंता के कारण बने हुए हैं। अगले सप्ताह का रुख इस बात पर निर्भर करेगा कि वैश्विक बाजारों में इस सप्ताह कैसी स्थिति रहती है।’’

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को ‘अनलॉक’ 5 के तहत नया दिशानिर्देश जारी किया जिसमें कुछ और छूट दी गयी हैं। इसमें सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, थियेटर को 15 अक्टूबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गयी है।

उधर, वैश्विक स्तर पर उधर, तोक्यो शेयर बाजार में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पूरे दिन के लिये कारोबार रोकना पड़ा। चीन में शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के सोल बाजार अवकाश के कारण बंद थे।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 63 पैसे मजबूत होकर 73.13 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\