जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 61,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 61,000 अंक के पार पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी के साथ बैंक और आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।

मुंबई, 14 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 61,000 अंक के पार पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी के साथ बैंक और आईटी शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।

कारोबारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में नरमी और विदेशी निवेशकों की लिवाली से भी धारणा को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 600.42 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,032.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, सूचकांक ऊंचे में 61,102.74 अंक तक गया और नीचे में 60,550.25 अंक तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 158.95 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,929.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी 3.31 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में रहा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और विप्रो में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और मारुति शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट , जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.03 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,322.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी