जरुरी जानकारी | भारत-चीन सीमा विवाद नरम पड़ने से सेंसेक्स 519 अंक उछला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी दिवस तेजी रही और मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 519 अंक उछलकर 35,430.43 अंक पर बंद हुआ। भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा पर तनाव कम करने पर सहमति की रिपोर्ट का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

मुंबई, 23 जून शेयर बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी दिवस तेजी रही और मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 519 अंक उछलकर 35,430.43 अंक पर बंद हुआ। भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा पर तनाव कम करने पर सहमति की रिपोर्ट का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 519.11 अंक यानी 1.49 प्रतिशत छलांग लगाकर 35,430.43 अंक पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.80 अंक यानी 1.55 प्रतिशत मजबूत होकर 10,471 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एल एंड टी रहा। कंपनी का शेयर करीब 7 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गयी।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.

वहीं दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल ओर मारुति के शेयर नुकसान में रहे।

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से पूंजी प्रवाह बने रहने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत और चीन के शीर्ष सैन्य कमांडरों के बीच सोमवार को हुई बैठक के दौरान दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से हटने पर सहमत हुई हैं।

सूत्रों ने कहा कि यह बातचीत, ‘‘सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक और रचनात्मक माहौल’’ में हुई और यह निर्णय लिया गया कि दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से हटने के तौर तरीकों को अमल में लाएंगे।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़ों के अनुसार शुद्ध आधार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को पूंजी बाजार में 424.21 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

वैश्विक स्तर पर चीन में शंघाई, हांगकांग, दक्षिण कोरिया में सोल तथा जपान में तोक्यो बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में अच्छी बढ़त दर्ज की गयी।

इस बीच, घरेलू बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर पहुंच गया।

वहीं अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.37 प्रतिशत बढ़कर 43.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी