जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 504 अंक उछला, निफ्टी 11,800 अंक से ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और घरेलू बाजारों में वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। इसके चलते बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स मंगलवार को 504 अंक उछल गया वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,800 अंक से ऊंपर निकल गया।

मुंबई, तीन नवंबर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और घरेलू बाजारों में वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। इसके चलते बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स मंगलवार को 504 अंक उछल गया वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,800 अंक से ऊंपर निकल गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मंगलवार को कारोबार की समाप्ति पर 503.55 अंक यानी 1.27 प्रतिशत उछलकर 40,261.13 अंक पर पहुंच गया। वहीं व्यापक आधार वाला एनएसई का निफ्टी सूचकांक 144.35 अंक यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 11,813.50 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पीएम मोदी का तंज- डबल-डबल युवराजों को नकार, फिर बनेगी ‘NDA की सरकार.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में छह प्रतिशत से अधिक वृद्धि के साथ आईसीआईसीआई बैंक सबसे आगे रहा। इसके अलावा स्टेट बैंक, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, टाइटन, बजाज आटो और एचडीएफसी बैंक में भी लाभ रहा।

इसके विपरीत एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टिवल सीजन में सरकारी कर्मचारी इस स्कीम का उठा सकते है फायदा, जानिए कैसे.

बाजार सूत्रों ने बताया कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले घरेलू शेयर बाजारों में वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख का अनुसरण किया। वहीं शंघाई, हांग कांग, सोल और तोक्यो के बाजारों में भी तेजी का रुख रहा।

कारोबार के शुरुआती दौर में यूरोपीय बाजारों में भी सकारात्मक रुखदेखा गया।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 3.31 प्रतिशत बढ़कर 40.26 डालर प्रति बैरल पर बोला गया। वहीं घरेलू विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपया 74.41 रुपये प्रति डालर पर स्थिर बना रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर' सीट से दिया टिकट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल