जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 437 अंक चढ़ा, निफ्टी 13,600 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी बड़ी कंपनियों की के शेयरों में तेजी से बुधवार को सेंसेक्स 437 अंक और चढ़ गया।

मुंबई, 23 दिसंबर वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी बड़ी कंपनियों की के शेयरों में तेजी से बुधवार को सेंसेक्स 437 अंक और चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 437.49 अंक या 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,444.18 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 134.80 अंक या एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,601.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स तथा भारती एयरटेल के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर टाइटन, पावरग्रिड और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू बाजार सकारात्मक वैश्विक रुख और आईटी, सरकारी बैंक और फार्मा कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त सुधार की वजह से शुरुआती नुकसान से उबर गए।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की नयी किस्म (स्ट्रेन) की वजह से विभिन्न देशों में नए सिरे से आर्थिक अंकुश लगाए गए हैं, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हो रही है। मोदी ने कहा कि भारत की स्थिति इस मामले में बेहतर है, क्योंकि यहां संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही है।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, सियोल, हांगकांग और तोक्यो लाभ के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में थे।

इस बीच, वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 50.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू