जरुरी जानकारी | मजबूत वैश्विक रुख से सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को कुछ प्रमुख शेयरों में हुई खरीदारी के दम पर 326.84 अंक की छलांग लगाने में सफल रहा।

मुंबई, चार जुलाई सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को कुछ प्रमुख शेयरों में हुई खरीदारी के दम पर 326.84 अंक की छलांग लगाने में सफल रहा।

सेंसेक्स घरेलू निवेशकों से मिले समर्थन से 326.84 अंक यानी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 53,234.77 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स ने 394.06 अंक यानी 0.74 प्रतिशत तक की बढ़त ले ली थी।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के अंत में 83.30 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,835.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड और एसबीआई को खासा फायदा हुआ।

हालांकि, टीसीएस, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त पर रहे जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में नुकसान रहा।

यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका में बाजार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कंपनियों के तिमाही नतीजों के नए सत्र की तरफ कदम बढ़ाने के साथ बाजार का ध्यान मुख्य रूप से आमदनी के आंकड़ों पर रहेगा।’’

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत गिरकर 111 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का पूंजी बाजार में बिकवाली का सिलसिला कायम है। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 2,324.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट