जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ गया।

मुंबई, 30 अगस्त सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़ गया।

इस दौरान सेंसेक्स 322.09 अंक चढ़कर 65,397.91 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.30 अंक बढ़कर 19,426.95 अंक पर था।

सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाभ में थे। लाभ में कारोबार करने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

अन्य एशियाई बाजारों में भी बढ़त का रुख था। जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग मामूली बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

मंगलवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 61.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका