जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 280 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,600 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में सकारात्मक शुरुआत की।

मुंबई, पांच सितंबर वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में सकारात्मक शुरुआत की।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 286.36 अंक चढ़कर 59,089.69 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 77.9 अंक बढ़कर 17,617.35 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर नेस्ले, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ रेड्डीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 36.74 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,803.33 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी 3.35 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,539.45 पर बंद हुआ था।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार सोमवार को लाल निशान में थे, जबकि शंघाई में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.9 फीसदी उछलकर 94.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 8.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\