जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 14,550 के ऊपर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में यह तेजी आयी।

मुंबई, 15 अप्रैल उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में यह तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 877 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 259.62 अंक यानी 0.53 प्रतिशत मजबूत होकर 48,803.68 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.65 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,581.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में टीसीएस रहा। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, डा. रेड्डीज, एचडीएफसी और एचसीएल टेक में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें इन्फोसिस, मारुति, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती दिखी। शेयर बाजार दिन के न्यूनतम स्तर से बाहर निकलते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। इसका कारण वित्तीय और औषधि कंपनियों के शेयरों में तेजी रही है।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में व्यापक स्तर पर पाबंदियों से वाहन कंपनियों के शेयर सर्वाधिक प्रभावित हुए। देश में कुल वाहनों के उत्पादन में महाराष्ट्र का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक रहा है।

मोदी के अनुसार हालांकि सतत वृद्धि संभावनाओं के कारण आईटी कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली देखी गयी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही जबकि सोल और तोक्यो लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू