जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 119.98 अंक चढ़ा, निफ्टी 14,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटी, ऑटो और चुनिंदा बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में लिवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नए साल पर शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त दर्ज की।

मुंबई, एक जनवरी आईटी, ऑटो और चुनिंदा बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में लिवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नए साल पर शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त दर्ज की।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 119.98 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 47,871.31 पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 38.60 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,020.35 पर पहुंच गया। इस तरह निफ्टी ने पहली बार 14,000 के स्तर को पार किया।

गाड़ियों की मासिक बिक्री के आंकड़े आने से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा के नेतृत्व में ऑटो शेयरों ने तेजी दर्ज की। सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.3 प्रतिशत की बढ़त एमएंडएम में हुई।

इसके अलावा एसबीआई, टीसीएस, इंफोसिस, रिलायंस, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस भी तेजी वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर मुनाफावसूली के कारण टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा में गिरावट आई।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक एफपीआई ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,135.59 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी