जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा; निफ्टी 18,105 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी फंडों के निरंतर बहिर्वाह के बावजूद आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एलएंडटी के शेयरों में बढ़त के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक की छलांग लगाई।

मुंबई, नौ नवंबर एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी फंडों के निरंतर बहिर्वाह के बावजूद आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एलएंडटी के शेयरों में बढ़त के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक की छलांग लगाई।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 118.07 अंक या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 60,663.68 पर पहुंच गया। इसी तरह, उच्च अस्थिरता के बीच निफ्टी 36.45 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 18,105 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स कारोबार में एमएंडएम दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा, जिसके बाद इंडसइंड बैंक, बजाज ऑटो, एलएंडटी और टीसीएस का स्थान रहा।

दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर में गिरावट आई।

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 477.99 अंक या 0.80 प्रतिशत बढ़कर 60,545.61 पर और निफ्टी 151.75 अंक या 0.85 प्रतिशत बढ़कर 18,068.55 पर बंद हुआ था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने सोमवार को 860.65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

बाजार में मौजूदा प्रवृत्ति के अनुसार उच्च मूल्यांकन के बावजूद बाजार में लचीलापन बना रहेगा।

एशिया में अन्य जगहों में, शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के शेयर बाजार में मध्य सत्रीय कारोबार में शेयर घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

वॉल स्ट्रीट पर प्रमुख सूचकांक रात्रि सत्र में मामूली सकारात्मक रुख के साथ समाप्त हुए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.10 फीसदी गिरकर 83.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड