जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों में गिरावट से सेंसेक्स ने लगाया 872 अंक का गोता, निफ्टी 17,500 अंक से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सोमवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 872.28 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 17,500 अंक से नीचे आ गया। वैश्विक वृद्धि को लेकर चिंता और केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख को लेकर चिंता से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

मुंबई, 22 अगस्त घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सोमवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 872.28 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 17,500 अंक से नीचे आ गया। वैश्विक वृद्धि को लेकर चिंता और केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख को लेकर चिंता से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में नुकसान में खुला और अंत में 872.28 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 58,773.87 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 267.75 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,490.70 अंक पर बंद हुआ।

आईटीसी और नेस्ले इंडिया को छोड़कर सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर नुकसान में रहे।

टाटा स्टील सबसे अधिक 4.50 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा एशियन पेंट्स, विप्रो, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो,बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व में भी गिरावट रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक बयान के बाद डॉलर सूचकांक के मजबूत होने, चीन में संपत्ति बाजार में समस्या के बीच वैश्विक बाजारों में नरमी रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कड़ी मौद्रिक नीति रुख अपनाये जाने की आशंका और वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में नरमी को लेकर चिंता से बाजार में गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि डॉलर सूचकांक के बढ़ने और अमेरिका में 10 साल के बॉन्ड पर प्रतिफल बढ़ना बाजार के लिये निकट भविष्य में चुनौतियां हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट में शुक्रवार को नुकसान रहा था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,110.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\