जरुरी जानकारी | सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद फिसले सेसेंक्स, निफ्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान तथा वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच सोमवार को सेंसेक्स 189 अंक टूट गया।

मुंबई, 28 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान तथा वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच सोमवार को सेंसेक्स 189 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 53,126.73 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। बाद में यह 189.45 अंक या 0.36 प्रतिशत के नुकसान से 52,735.59 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.65 अंक या 0.29 प्रतिशत के नुकसान से 15,814.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी दिन में कारोबार के दौरान 15,915.65 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। टीसीएस, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर, ‘‘रिकॉर्ड उच्चस्तर पर खुलने बाद बाजार वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच नकारात्मक दायरे में आ गए। एशिया भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने से बाजारों में गिरावट आई।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी तथा जापान के निक्की में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.16 प्रतिशत के नुकसान से 75.26 प्रतिशत डॉलर पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\