जरुरी जानकारी | मौद्रिक नीति से पहले सेंसेक्स, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ खुले।

मुंबई, छह अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ खुले।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 54.98 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 54,547.82 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 17.50 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 16,312.10 पर था।

आरबीआई अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा में मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के बीच ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखने का विकल्प चुन सकता है।

सेंसेक्स में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ इंडसइंड बैंक शीर्ष पर रहा। इसके अलावा एमएंडएम, मारुति, भारती एयरटेल, सन फार्मा और एनटीपीसी भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एचसीएल टेक, टाइटन, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 123.07 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 54,492.84 पर, और निफ्टी 35.80 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 16,294.60 पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत बढ़कर 71.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी