जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी ने शुरुआती लाभ गंवाया, अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को अधिकांश शुरुआती लाभ गंवा दिया और ये अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद ऊर्जा, आईटी और फार्मा शेयरों में लिवाली से बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुले, लेकिन इसे कायम नहीं रख पाए।

मुंबई, आठ मार्च सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को अधिकांश शुरुआती लाभ गंवा दिया और ये अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद ऊर्जा, आईटी और फार्मा शेयरों में लिवाली से बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुले, लेकिन इसे कायम नहीं रख पाए।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35.75 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,441.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 667 अंक की बढ़त पर चल रहा था। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच यह तेजी टिकाऊ नहीं रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.10 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,956.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट आई।

अमेरिका में सरकारी बांडों पर प्रतिफल बढ़ने से सुबह एशियाई शेयर बाजारों गिरावट का दबाव बढ़ गया। अमेरिकी सीनेट द्वारा 1,900 अरब डॉलर के कोविड-19 राहत पैकेज को पारित करने की खबरों से एशियाई बाजारों की शुरुआत मजबूती के रुख के साथ हुई थी, लेकिन वे इस बढ़त को कायम नहीं रख पाए।

अमेरिकी श्रम विभाग के फरवरी के रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इससे निवेशकों को कुछ राहत मिली।

इस बीच, सऊदी अरब की तेल सुविधाओं पर ड्रोन हमले की खबर से कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 23 पैसे टूटकर 73.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू